भाजपा रविवार को उदयपुरवाटी में करेगी पौधारोपण: वन एवं पर्यावरण अभियान के अंतर्गत लगाए जाएंगे पेड
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में 27 जुलाई रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेताओ द्वारा उदयपुरवाटी कस्बे में पौधारोपण किया जाएगा l उदयपुरवाटी नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट रामनिवास सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे वन एवं पर्यावरण अभियान के अंतर्गत उदयपुरवाटी कस्बे में भी पेड़ लगाए जाएंगे l पालिका अध्यक्ष सैनी के अनुसार वन एमपी पर्यावरण अभियान के जिला संयोजक अन्य पिछड़ा आयोग राजस्थान के सदस्य पवन मावणडिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उदयपुरवाटी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता 27 जुलाई रविवार को जमात स्थित दादू पार्क में पेड़ लगाएंगे l


