मुआवजे से असंतुष्ट मृतको के पिता ग्रामीण बैठे दूसरे दिन भी भूख हड़ताल कर धरने पर
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के ग्राम बिच गांव में हुए बिजली करंट के बुधवार के हादसे को लेकर पीड़ित पक्ष सहित परिवारजन एवं ग्रामीण एवं उनके समर्थन में भाजपा के डॉक्टर श्याम सुंदर मीणा बिचगांव बस स्टैंड पर भूख हड़ताल कर धरने पर बैठे हैं।
उन्होंने मृतकों के आश्रितों को 50- 50 लाख रुपए मृतकों के आश्रितों को एक-एक सरकारी नौकरी दी जाए ।गंभीर घायलों को पांच -पांच लाख एवं अन्य घायलों को दो- दो लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की है ।
धरना स्थल पर भारतीय किसान संघ अध्यक्ष पदम सिंह डांगुर भी मौजूद थे। पीड़ित पक्ष की मांगों के समर्थन में उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी लक्ष्मणगढ़ को शुक्रवार को ज्ञापन दिया है। तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने की मांग ज्ञापन में की है।
भाजपा के डॉक्टर श्याम सुंदर ने धरना स्थल पर घोषणा की है कि जब तक पीड़ित पक्षों को उचित न्याय नहीं मिलेगा जब तक मैं भूखा ही धरना स्थल पर पीड़ित पक्षों के साथ बैठूंगा। चाहे प्राण ही क्यों नहीं देना पड़े।
धरने पर बैठे भाजपा के डॉक्टर श्याम सुंदर मीणा ने घायल व्यक्तियों को आजअस्पताल से जबरदस्ती छुट्टी करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने शासन प्रशासन से पीड़ित पक्षो की मांगों को शीघ्र ही निराकरण करने की मांग की है।