मासूम बच्चों की मौत की जिम्मेदारों को तुरंत निलंबित करें सरकार :- - हिमांशु शर्मा
रामगढ़ (अमित भारद्वाज) आज किशन कुंड विकास समिति की ओर से स्कूल में हादसे में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी, किशन कुंड विकास समिति के अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने बताया झालावाड़ के मनोहर थाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल भवन के डहने से लगभग 7 बच्चों की मौत और 30 के लगभग गंभीर रूप से घायलहो गए हैंl इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि संपूर्ण राजस्थान में लगभग 2256 विद्यालयों की स्थिति बेहद जर्जर एवं गिराऊ हालत में होने के बाद भी अब तक गिराया नहीं जा रहा हैlमासूम बच्चों की मौत की जिम्मेदारी जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी एवं स्कूल प्रिंसिपल के निर्धारित कर उन्हें निलंबित करना चाहिएl जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं के पुनरावृति ना होआज समिति के पदाधिकारी ने मासूम बच्चों की मृत्यु होने पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर गौरव अरोड़ा, मोहनलाल शर्मा, के जी गुप्ता, सत्यनारायण सोमवंशी, ओमप्रकाश अरोड़ा, अशोक गुप्ता, वाला प्रसाद, रामस्वरूप, बिशन कालरा, बने सिंह सोनी, सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे l