आदि गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा सम्मान समारोह और भंडारे का हुआ आयोजन
रामगढ़ (अलवर/राधेश्याम गेरा) रामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के कस्बा अलावडा में सीनियर सैकेंडरी विद्यालय के समीप भामाशाह परिवार द्वारा दान में दी गई भूमि पर आदि गौड़ ब्राह्मण समाज धर्मशाला और मंदिर का निर्माण करा मंदिर में मूर्ति स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा का पांच दिवसीय समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम दिवस कलश शोभायात्रा निकाली गई उसके बाद तीन दिन तक मूर्तियों को विधि-विधान और मंत्रोच्चार से अन्न जल और फल प्रवासन कराया गया उसके बाद मूर्ति स्थापना से पूर्व मूर्तियों को नगर भ्रमण कराया गया उसके बाद विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा और मूर्ति स्थापना कराई गई। पांचवें दिन आदि गौड़ ब्राह्मण समाज अलावडा द्वारा अतिथि सम्मान समारोह और भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में कस्बे सहित आसपास क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु ने प्रसाद ग्रहण किया।
वंही सम्मान समारोह से पूर्व मुख्य अतिथि कमलेश मिश्रा द्वारा फीता काटकर मंदिर दर्शन का उद्घाटन किया गया। सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि गोवा से पधारी कमलेश मिश्रा को समाज की सोनम शर्मा,प्रिति शर्मा सहित अन्य महिलाओं द्वारा दुपट्टा ओढाकर माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह और हनुमान जी की गदा भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही भूमि दानदाता दुर्गा प्रसाद, नरेन्द्र कुमार पुत्र स्वर्गीय रामलाल और हेतराम शर्मा को समाज के गणमान्य लोगों द्वारा माल्यार्पण कर साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि दुर्गा प्रसाद नरेन्द्र कुमार के दादा धूपूराम शर्मा द्वारा भी स्कूल खेल मैदान के लिए आठ बीघा या दो हैक्टेयर से अधिक भूमि दान की थी।
इसी तरह मंच की अध्यक्षता कर रहे कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाने वाले चिम्मनलाल शर्मा और टोडली आश्रम से पधारे संत ब्रह्ममुन्नी, कलश शोभायात्रा को हरि झंडी दिखाकर रवाना करने वाले रवि शर्मा,आदि गौड़ ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पंकज दीक्षित सहित अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह और मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर घनश्याम शर्मा और एलटी बाबूलाल शर्मा द्वारा मंच संचालन किया गया।
इस दौरान कार्यकारिणी अध्यक्ष मदनलाल शर्मा, उपाध्यक्ष योगेश शर्मा,प्रभुदयाल शर्मा कोषाध्यक्ष, हरिदत्त मंत्री , भजनलाल,किशन चंद्र,चेतन (मोंटी)शर्मा, सुरेंद्र कुमार सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों सहित खेमचंद,छंगाराम, प्रकाश चंद, मूलचंद, मुंशीराम, रुपचंद, बाबूलाल, दयानंद सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

