अभिभाषक संघ एवं भारतीय किसान यूनियन टिकेट ने मृतक, पीडितो, कावडियो के समर्थन मे सरकार को दी चेतावनी
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) दो कांवड़ियों की मृत्यु और घायल पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा न मिले जाने के विरोध में ग्राम बिचगावा में भूख हड़ताल छटे दिन भी प्रशासन एवं सरकार की उदासीनता से जारी है। कावड़ियों की मृत्यु एवं घायलों को उचित मुआवजा नहीं दिए जाने को लेकर क्षेत्र के सभी गांवों में सरकार के प्रति गहराआक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार का ध्यान अब तक हमारी पीड़ा की ओर नहीं गया है। पीड़ित परिवार न्याय की प्रतीक्षा में धरने एवं आज 6 वे दिन भूख हड़ताल कर अस्थि विसर्जन भी नहीं कर रहा हैं, लेकिन सरकार की बेपरवाही से सत्ता के गलियारों में केवल चुप्पी है। यदि अब भी सरकार नहीं जागी, तो यह भूख हड़ताल और जन आंदोलन विभिन्न संगठनों द्वाराअधिक व्यापक होगा।
यदि भूख हड़ताल पर बैठे किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर जरा सी भी गिरावट आती है, तो यह सरकार की संवेदनहीनता और प्रशासन की घोर लापरवाही का सीधा प्रमाण होगा और इसकी सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी शासन-प्रशासन पर होगी, जिसे जनता कभी माफ़ नहीं करेगी। जिसका जवाब समय आने पर दिया जाएगा।
इधर धौला राम जाट ने धरना स्थल पर बताया कि बिचगाव के भूख हड़ताल आंदोलन में कांवड़ियों को न्याय दिलाने के लिए आज धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश सचिव भूपत बलयान , लक्ष्मणगढ़ तहसील के अध्यक्ष रामदयाल मीणा झालाटाला, रैणी तहसील अध्यक्ष पुखराज गुर्जर किसान यूनियन के नेताओं ने आंदोलन में साथ देने का आश्वासन दिया। और एसडीम लक्ष्मणगढ़ को ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में बताया कि अगर 1 अगस्त तक कोई समाधान नहीं किया गया तो किसान यूनियन बैनर तले उग्र आंदोलन करेगा इस बीच कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो प्रशासन एवं राज्य सरकार की जिम्मेवारी होगी।
लक्ष्मणगढ़ बाजार उचित पीड़ित एवं मृतकों के परिवार जनों को राज्य सरकार द्वारा मुआवजा राशि अभी तक नहीं मिलने से असंतुष्ट होकर समर्थन मे कस्बा लक्ष्मणगढ़ व्यापार संघो ने 30 जुलाई को अपने-अपने प्रतिष्ठान बाजारबंद करने का आह्वान विभिन्न संगठनों ने किया है। लक्ष्मणगढ़ कस्बा 30 जुलाई को संपूर्ण बंद रहेगा।
इधर बार अभिभाषक संघ अध्यक्ष एडवोकेट प्रहलाद चौधरी द्वारा भी उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर बताया कि पीड़ित मृतकों एवं घायलों को शीघ्र उचित मुआवजा न्याय संगत मांगों का समर्थन किया अगर शीघ्र ही समाधान नहीं हुआ तो अभिभाषक संघ लक्ष्मणगढ़ मजबूरन क्षेत्र की जनता राजनीतिक धार्मिक सनातन संगठन आदि से संपर्क कर पीड़ित मृतकों के परिवार सहित बड़ा आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी जिस आंदोलन का जिम्मेवार सनातनी सरकार एवं प्रशासन की होगी। इधर धरने एवं अनशन पर बैठे छटे दिन भाजपा के डॉक्टर श्यामसुंदर मीणा ने बताया कि आज शाम 8:00 बजे तक पीड़ित पक्षों को कोई न्याय नहीं मिला तो मैं भाजपा पार्टी के विभिन्न पदों से इस्तीफा दे दूंगा।