बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसान भी खुश
लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन
.उपखंड क्षेत्र में आज बुधवार को मौसम सुहाना रहा। सुबह से बादल छाए रहे ।कस्बे सहित क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। तेज धूप न होने से लोगों ने राहत महसूस की, जबकि किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आई।
सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। कहीं रिमझिम बारिश हुई तो क्षेत्र में कहीं अच्छी बारिश दर्ज की गई है। तेज धूप नहीं निकलने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की तो किसानों के भी चेहरे खिल उठे। शहर के अलावा हरसाना मौजपुर लिली समेत अन्य इलाकों में दिन के सुबह एवं दोपहर के वक्त बारिश हुई। शाम को बारिश कस्बे में हल्की बूंदाबांदी तक ही सीमित रही। इसका असर तापमान के पारे पर भी देखने को मिला। तापमान का अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया तो न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास टिका रहा।
स्कूलों की छुट्टी होने से बच्चों ने बरसात का लुफ्त उठाया । सुबह एवं दोपहर कुछ समय के लिए तेज बारिश का सिलसिला चला। इसके चलते कई बच्चों को बरसात में भीगने काआनंद बरसात के पानी से लेते हुए देखा गया। साथ ही कस्बे के बाजार बंद होने से लोगों ने मस्ती की। बारिश के चलते मौसम सुहाना होने से लोगों के चेहरे खिले नजर आए। वहीं अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों में भी थोड़ी उम्मीद जगी। कुछ स्थानों पर थोड़ी देर हुई अच्छी बारिश से खेतों में नमी बन गई। किसानों को उम्मीद है कि मौसम का मिजाज आने वाले दिनों में भी ऐसे ही बना रहे और अच्छी मानसूनी बारिश हो, जिससे उनकी खेती को संजीवनी मिल सके।