उदयपुरवाटी: पंचायतराज चुनावों को लेकर टोंक छिलरी विद्यालय में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, खिलाड़ी मनीषा बनीं ब्रांड एंबेसडर

Oct 5, 2026 - 17:52
 0
उदयपुरवाटी: पंचायतराज चुनावों को लेकर टोंक छिलरी विद्यालय में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, खिलाड़ी मनीषा बनीं ब्रांड एंबेसडर

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)

पंचायती राज चुनावों की रणभेरी बज चुकी है और लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में जागरूकता गतिविधियों का दौर तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोंक छिलरी में एक प्रेरणादायक और अनूठा नवाचार देखने को मिला।

विद्यालय की प्रिंसिपल संजू नेहरा ने खेल प्रतिभा को मतदान जागरूकता से जोड़ते हुए एक अनूठी मिसाल पेश की है। हाल ही में हैंडबॉल अंडर-19 वर्ग में विजेता रही झुंझुनूं जिले की टीम की प्रमुख खिलाड़ी और टोंक छिलरी विद्यालय की छात्रा मनीषा कुमारी (पुत्री नत्थूराम सैनी) को इस अभियान का 'ब्रांड एंबेसडर' बनाया गया है।

विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

ब्रांड एंबेसडर मनीषा कुमारी के नेतृत्व में विद्यालय के विद्यार्थियों ने गांव में एक भव्य मतदाता जागरूकता रैली निकाली। विद्यार्थियों के हाथों में मतदान के संदेश लिखी तख्तियां थीं, जिनके जरिए उन्होंने ग्रामीणों को आगामी पंचायतराज चुनाव में बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। इस दौरान अंडर-19 वर्ग में राज्य स्तर पर सहभागिता निभाने वाले छात्र नितिन कुमार का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया।

ग्रामीणों और परिजनों ने किया अभिनंदन

रैली के दौरान खिलाड़ी मनीषा के परिजनों और विद्यालय परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रिंसिपल संजू नेहरा और पीटीआई कुलदीप का साफा व माला पहनाकर तथा केक काटकर अभिनंदन किया गया।

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट गांव की सरकार और क्षेत्र के विकास की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाता है। खेल के मैदान में परचम लहराने वाली मनीषा अब गांवों में मतदान की आवाज बनकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। प्रिंसिपल संजू नेहरा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक स्वीप अभियान के तहत ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।

इस सफल आयोजन के दौरान उप प्रधानाचार्या मोनिका पालीवाल, व्याख्याता संदीप कुमार, हरीश कुमार, वरिष्ठ अध्यापक सतीश कुमार पालीवाल, संजीव कुमार, अध्यापक जीवनराम, रमेशचंद्र शर्मा, सज्जनकुमार सैनी, ओम छापोला, शारीरिक शिक्षक कुलदीप, कार्यालय सहायक अभिषेक और नितेश कुमार सैनी सहित समस्त ग्रामीणजन व स्टाफ उपस्थित रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................