मनुष्य में देवत्व की अवधारणा को साकार करने में जुटे गायत्री परिवार के कार्यकर्ता - पांडे
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
झुंझुनू राजस्थान अखिल विश्व गायत्री परिवार के अंतरराष्ट्रीय केंद्र शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में एवं शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि नंदकिशोर पांडे के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय बस स्टैंड के समीप अवस्थित अग्रवाल धर्मशाला में स्थानीय गायत्री परिवार शाखा की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नीमकाथाना जिला सीकर गायत्री परिवार के जिला संचालक कालूराम कटारिया ने की।
स्थानीय गायत्री परिवार के शाखा संचालक बजरंगलाल सोनी की अगुवाही में मुख्य अतिथि नंदकिशोर पांडे एवं विशिष्ट अतिथि रघुवीर सिंह यादव तथा कालूराम कटारिया ने वेद माता गायत्री के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलन कर इस बैठक का शुभारंभ किया।बजरंग लाल सोनी के द्वारा गुरु वंदना एवं युग संगीत प्रस्तुति के पश्चात शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि नंदकिशोर पांडे ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा की सहधर्मिणी भगवती देवी शर्मा (वंदनीय माताजी) एवं अखंड दीप जन्म शताब्दी राष्ट्रीय जागरण वर्ष 2025-26 में नवयुग सृजन साधना आंदोलन मार्गदर्शन के लिए विशेष एवं विस्तार से उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताते हुए आह्वान किया कि वे गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के "धरती पर स्वर्ग एवं मनुष्य में देवत्व की अवधारणा" को साकार रूप देने में अगाध श्रद्धा के साथ जुट जावे। व्यक्ति परिवार एवं समाज निर्माण के इस पावन मिशन में अगाध श्रद्धा भाव एवं श्रम के साथ जुट जाने एवं जन जागरण अभियान को मूर्त रूप देने तथा आगामी वर्ष में आयोजित होने वाले जन्म शताब्दी समारोह कि पूर्व तैयारी में पूरी लगन के साथ जुट जाने का भी आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे कालूराम कटारिया ने भी इस दैव्य कार्य प्रयोजन में तन मन धन से जुट जाने की अपील की। इस अवसर पर गायत्री परिवार के पाक्षिक समाचार पत्र प्रज्ञा अभियान के अधिक से अधिक सदस्य बनाने का संकल्प करवाया। इस अवसर पर समाजसेवी एडवोकेट मोतीलाल सैनी ,रोहिताश्व सैनी मावता,भोमाराम सैनी मावता ,विष्णु शर्मा नीमकाथाना, रघुवीर सिंह यादव जयपुर ,सतीश मिश्रा छापोली ,हरीश शर्मा, अनंत शर्मा, गंगाराम मौर्य ,गिरधारी लाल राठी ,गुरु राम सैनी ,प्रहलाद राय गुर्जर ,महावीर प्रसाद सैनी, रतनलाल टांक ,बनवारी लाल आड़तिया ,राजेश चौधरी एवं सर्वोदय कार्यकर्ता बद्री प्रसाद तंवर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


