खेरली में ब्राह्मण समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित
स्वः मुरारी लाल शर्मा पटवारी केशरा वाले की स्मृति में निर्मित कक्ष का हुआ लोकार्पण
खेरली (दिनेश लेखी) कस्बे में श्री ब्राह्मण समाज समिति खेरली द्वारा मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह परशुराम वाटिका श्री ब्राह्मण धर्मशाला खेरली में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के पिताजी किशन स्वरूप शर्मा, विशिष्ट अतिथि राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अलवर प.धर्मवीर शर्मा, अतिरिक्त महाधिवक्ता राज.सरकार भुवनेश्वर शर्मा, रिटायर्ड आईएएस सूरजभान जैमन, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजस्थान ब्राह्मण महासभा जयपुर रामगोपाल शर्मा, अलवर ब्राह्मण समाज जिलाध्यक्ष विशम्बर दयाल वशिष्ठ रहे।
इस कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों और चयनित व्यक्तियों का सम्मान किया गया। साथ ही स्वः मुरारी लाल शर्मा पटवारी केशरा वाले की स्मृति में निर्मित कक्ष का लोकार्पण किया।
इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्राह्मण समाज जिला अलवर आकाश मिश्रा, संरक्षक रविदत्त शर्मा, अध्यक्ष कमलेश अवस्थी, मंत्री दीपेश शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज तिवाड़ी, अधिवक्ता राजस्थान उच्च न्यायालय राजकुमार शर्मा एवं श्री ब्राह्मण समाज समिति खेरली एवं समस्त कार्यकारिणी, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।