तेज रफ्तार का कहर, ट्रक से जा टकराई फोर्ड गाड़ी: पति-पत्नी और बेटी घायल, महिला जयपुर रेफर
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह नोएडा से खाटूश्यामजी जाते समय पिलर संख्या 147.8 के पास एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। कार में सवार नोएडा निवासी रितेश कुमार, उनकी पत्नी सौम्या और 12 वर्षीय बेटी जेतारी घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घायलों को तुरंत पिनान अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में अलवर रेफर कर दिया गया। सौम्या की हालत गंभीर है। उसे अलवर से जयपुर रेफर कर दिया गया है। रितेश कुमार और उनकी बेटी जेतारी का अलवर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।