जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद (आईपीएस) ने ली अपराध गोष्ठी
लंबित मामलों की त्वरित जांच एवं निष्पादन तथा अपराध नियंत्रण, चिन्हित अपराधियों,हिस्टीशीटरो एवं आदतन बदमाशों पर सख्त कार्यवाही के साथ साथ समस्त पुलिस अधिकारियों को प्रो-एक्टिव पुलिसिंग के तहत कार्य करने के निर्देश
भरतपुर (कौशलेंद्र दत्तात्रेय) शुकवार, जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 01.08.2025 पुलिस अधीक्षक कार्यालय, भरतपुर में पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद (आईपीएस) द्वारा जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित इस काइम मीटिंग में भरतपुर जिले के समस्त अति. पुलिस अधीक्षक, समस्त वृत्ताधिकारीगण एवं समस्त थानाधिकारीगण के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय की काइम बान्च, सायबर सैल, एमओबी शाखा, डीएसबी शाखा, बल शाखा, सहित समस्त शाखाओं के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने मीटिंग के दौरान उपस्थित जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर, सभी थानाधिकारियों से कानून व्यवस्था की वर्तमान स्थिति व जिले में घटित आपराधिक घटनाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा लंबित मामलों की त्वरित जांच एवं निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने सतस्त पुलिस अधिकारियों से कहा कि प्रो-एक्टिव पुलिसिंग ही अपराध नियंत्रण का प्रभावी माध्यम है. इसलिए समस्त अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रो-एक्टिव पुलिसिंग को अपनाएं, जिससे अपराधों की रोकथाम समय रहते की जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में चिह्नित अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटरों एवं आदतन अपराधियों पर सतत निगरानी रखने व सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये तथा चिह्नित असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई को प्राथमिकता दी जाए तथा थाना स्तर पर बीट प्रणाली को और मजबूत किया जाए. जिले में गश्त व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए तथा आमजन के साथ संवाद एवं विश्वास को बढ़ावा दिया जाए तथा सतस्त पुलिस अधिकारी जनसहयोग से सामुदायिक पुलिसिंग को आगे बढ़ाएं और अपराधमुक्त एवं सुरक्षित जिले की परिकल्पना को साकार करें। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा प्रत्येक थाना स्तर व वृत स्तर पर प्रतिदिन परिवादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनने एवं उसके द्वारा की गई शिकायत की जल्द से जल्द जांच कर उचित वैधानिक कार्यवाही कर शिकायतकर्ता को न्याय दिलवाए जाने हेतु निर्देश दिए गये।मीटिंग में पुलिस मुख्यालय द्वारा समय-समय पर चलाए जा रहे विशेष अभियानों जैसे एरिया डॉमिनेशन, ऑपरेशन एंटीवायरस, ऑपरेशन अरावली आदि के तहत की गई कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए समस्त थानाधिकारीगण को आदतन अपराधियों पर सख्ती बरतने, साइबर ठगी तथा जिले में चोरी एवं नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने एवं अवैध मादक पदाथ, अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध एवं लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही तथा इंसदादी एवं एमवी एक्ट की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही दलित एवं निचले तबके से साथ होने वाले अपराधों तथा महिला एवं बच्चों साथ के विरुद्ध घटित अपराधों को गंभीरता से लेने एवं गंभीर प्रकति के अपराधों में वांछित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और नागरिकों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार बनाए रखें। किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्तव्य के प्रति ईमानदारी, जवाबदेही और जनता के प्रति संवेदनशीलता ही एक बेहतर पुलिसिंग का आधार है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है, और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।


