हिट एण्ड रन प्रकरणों से संबंधित निगरानी समिति की बैठक
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 04 अगस्त। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मासिक एक्शन प्लान के तहत अगस्त माह में आज सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनुतोष गुप्ता के द्वारा हिट एण्ड रन प्रकरणों से संबंधित निगरानी समिति की बैठक आयोजन किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बैठक में भरतपुर एवं डीग जिले से संबंधित हिट एण्ड रन से संबंधित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के संबंध में दिशा-निर्देश प्रदान किये। उन्होंने हिट एण्ड रन से संबंधित नवीन प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही किए जाने के निर्देश प्रदान किए। बैठक में सीओ सिटी डीग मनीषा कुमारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भरतपुर बंशीलाल एवं एडीएम डीग के प्रतिनिधि कन्हैया शर्मा उपस्थित रहे।


