जिला बाल पीडित प्रतिकर सहायता समिति भरतपुर की बैठक का आयोजन
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 04 अगस्त। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाल पीड़ितों के अंतरिम प्रतिकर के प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में सोमवार को जिला बाल पीडित प्रतिकर सहायता समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुतोष गुप्ता के द्वारा बैठक में बाल पीड़ितों के लंबित प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही कर अध्यक्ष, जिला बाल पीडित प्रतिकर सहायता समिति के समक्ष प्रस्तुत करने एवं नवीन दर्ज प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही किए जाने हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में एडीएम प्रशासन घनश्याम शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डीग की प्रतिनिधि सीओ सिटी डीग मनीषा कुमारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बंशीलाल, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति राजाराम भूतौली, एडीएम डीग के प्रतिनिधि कन्हैया शर्मा उपस्थित रहे।