सम्भागीय आयुक्त ने उपखण्ड कार्यालय व सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

Dec 5, 2025 - 13:18
 0
सम्भागीय आयुक्त ने उपखण्ड कार्यालय व सीएचसी का किया औचक निरीक्षण
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) सम्भागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया शुक्रवार को उपखंड रूपवास के दौरे पर रहीं। दौरे के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली एवं योजनाओं की जमीनी स्थिति का अवलोकन करते हुए प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की।
सम्भागीय आयुक्त ने सर्वप्रथम उपखंड अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने राजस्व कार्यों की प्रगति, लंबित प्रकरणों की स्थिति तथा लोक सेवाओं की समयबद्ध वितरण व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने आमजन से जुड़ी सेवाओं को समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुशासन का आधार है, इसलिए प्रत्येक कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण होना चाहिए।
इसके बाद उन्होंने रूपवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, ओपीडी व्यवस्था, प्रसूति कक्ष की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा चिकित्सा उपकरणों के उपयोग की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उनके अनुभव भी जाने।
सम्भागीय आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वच्छता एवं व्यवस्था में और अधिक सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चिकित्सकों व कार्मिकों को समय पर उपस्थित रहकर मरीजों को समुचित सेवाएं प्रदान करने की बात कही। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से ऐसे निरीक्षण नियमित रूप से किए जा रहे हैं। निरीक्षण के बाद सम्भागीय आयुक्त ने लाल महल का अवलोकन किया।  निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी विष्णु बंसल, बीसीएमएचओ, संबंधित कार्मिक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................