अभाविप बनाएगी 2000 नए सदस्य, प्रवीण शर्मा ने सभी विद्यार्थियों से किया सदस्यता लेने का आग्रह
अंता (शफीक मंसूरी ) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चितौड़ प्रान्त द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत अभाविप अंता नगर में भी सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। नगर मंत्री अर्जुन सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंता नगर द्वारा वर्ष 2025-26 सत्र के तहत अंता नगर में 2000 नए विद्यार्थियों को सदस्यता अभियान के माध्यम से विद्यार्थी परिषद से जोड़ा जाएगा। नगर मंत्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभाविप अंता इकाई द्वारा नगर के साथ साथ तहसील के 10+2 स्तर विद्यालयों व महाविद्यालय में सदस्यता अभियान चलाया ।
अभाविप खेलो भारत के प्रदेश संयोजक प्रवीण शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा सदस्यता लेना कोई औपचारिकता नहीं है, यह एक निर्णय है, जो आपके छात्र जीवन की दिशा और आपके व्यक्तित्व का भविष्य तय करता है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल मात्र एक छात्र संगठन नहीं है, यह एक राष्ट्र निर्माण का अभियान है तथा यह वह मंच है जो विद्यार्थियों को नेतृत्व सिखाता है, राष्ट्र के लिए सोचने और कुछ कर दिखाने की प्रेरणा देता है और हर छात्र को समाज व राष्ट्र के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनाता है।
आज देश को पढ़े-लिखे युवाओं के साथ जागरूक और जिम्मेदार युवाओं की आवश्यकता है। विद्यार्थी परिषद समाज परिवर्तन के उद्देश्य के साथ 365 दिन समाज के हर क्षेत्र में कार्य करता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य है समाज ओर देश के हर क्षेत्र में एक जिम्मेदार नागरिक बनाकर नेतृत्व प्रदान करना।
प्रदेश संयोजक प्रवीण शर्मा ने विद्यार्थियों से आग्रह किया की अभाविप की सदस्यता लें और राष्ट्र निर्माण के इस विराट अभियान का हिस्सा बनें।
सदस्यता अभियान के दौरान नगर सह मंत्री हर्षिता सैनी, मनमोहन मेघवाल, सुनील गोड़, नगर कार्यालय मंत्री शुभम सैनी,राष्ट्रीय कला मंच आयोजन खुशी चोरसिया, नगर SFD सयोंजक निकेन्द्र सिंह , पूजा सहरिया, शिवम धाकड़,सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

