पुलिसकर्मियों एवं अस्पतालकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर मनाया सम्मान व समर्पण दिवस

Aug 8, 2025 - 14:06
 0
पुलिसकर्मियों एवं अस्पतालकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर मनाया सम्मान व समर्पण दिवस

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
पुर प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार 8 अगस्त से 10 अगस्त के बीच रक्षाबंधन पर्व मनाने के क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के निर्देशानुसार 8 अगस्त शुक्रवार को नगर निगम महापौर राकेश पाठक के मुख्य आतिथ्य व कार्यक्रम जिला सयोंजक बाबू लाल आचार्य के निर्देशन व भाजपा गणेश मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी के नेतृत्व में गणेश मंडल भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा उपनगर पुर में अस्पताल कर्मियों एवं पुर थाना पुलिस कर्मियों को भाजपा महिला सक्रिय कार्यकर्ता नीलू गर्ग, अलका मुंदडा , माया मेवाड़ा, रेखा शर्मा, कौशल्या देवी सोनी, मंजू शर्मा, लीला देवी चौधरी, नीतू काबरा, पायल शर्मा, वेदिका शर्मा, कृतिका सेन, यंत्रीका गुर्जर ,सरोज देवी टेलर, सोनिका सोनी, प्रीति सोनी,द्वारा रक्षा सूत्र बांधकर मुंह मीठा कराया गया एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान व समर्पण दिवस मनाया गया। 

इस अवसर पर अस्पताल महिला कर्मियों द्वारा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर राकेश पाठक को व उपस्थित पार्षदों एवं भाजपा पदाधिकारीयो  को भी राखी बांधकर मुंह मीठा कराया गया। भाजपा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का अस्पताल स्टाफ एवं पुलिस कर्मियों द्वारा प्रशंसा कर आभार जताया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य छोटू लाल अटारिया,पार्षद सूरज बिश्नोई, मुकेश बैरवा, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री रतनलाल आचार्य, श्रवण कुमार सेन, पुर जीएसएस अध्यक्ष दिनेश कुमार छिपा, बंटी छिपा, महावीर सेन, राजू टेलर, अभिषेक जोशी प्रेम शंकर आचार्य , महावीर अटारिया उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................