पचलंगी के अनिल कुमार शर्मा को मिली पीएचडी की उपाधि

Aug 10, 2025 - 13:22
 0
पचलंगी के अनिल कुमार शर्मा को मिली पीएचडी की उपाधि

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव के निवासी अनिल कुमार शर्मा पुत्र सुरेश चोटिया को राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर की ओर से पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है l अनिल ने" बिश्नोई समुदाय की सामाजिक परिस्थितिकी व्यवस्था: ऐतिहासिक अध्ययन "विषय पर शोध कार्य इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नीकी चतुर्वेदी के निर्देशन में पूर्ण किया l पचलंगी के लाडले बेटे अनिल शर्मा को पीएचडी उपाधि प्राप्त होने पर गांव के समाजसेवी मदनलाल भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अनिल शर्मा की बचपन से ही पहाड़ी पर स्थित महाकंवरी मातेश्वरी माता  शक्ति पीठ के प्रति आस्था रही है ।इस दौरान झड़ाया बालाजी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज, समाजसेवी मदनलाल भावरिया, लक्ष्मण कुड़ी, विक्रम सिंह शेखावत ,नथमल टेलर, लालचंद टेलर ,बीरबल स्वामी ,पाचूराम जांगिड़, ख्यालीराम नेचू, कल्ले खा, संजय चला, राजेश तंवर ,मदन योगी, मनोज वर्मा सहित गांव के कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोगों ने लाडले बेटे अनिल शर्मा को बधाई प्रेषित की है l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................