नवोडा कुआं पर महिलाओं ने मंगल गीत गाकर शाकंभरी की चुनरी के लगाई बूटियां

3 जनवरी को शाकंभरी महोत्सव , ढाई किलोमीटर की निकलेगी पैदल चुनरी यात्रा ,, पदयात्रा के लिए 1100 चुनरिया पहुंच चुकी है उदयपुरवाटी

Dec 1, 2025 - 12:50
 0
नवोडा कुआं पर महिलाओं ने मंगल गीत गाकर शाकंभरी की चुनरी के लगाई बूटियां

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)  कस्बे में राजकीय महाविद्यालय की पास नवोडा कुआं पर सोमवार को महिलाओं ने मंगल गीत गाकर माता शाकंभरी की चुनरियों पर बूटी लगाने का कार्य किया।इस अवसर पर सांवरमल सैनी, गणेश सैनी ,मीरा देवी, केसरी देवी ,सुमित्रा देवी ,बनारसी देवी ,प्रियंका मीणा ममता आदि मौजूद रहे l
चुनरी यात्रा के संयोजक मूलचंद सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शाकंभरी माता का  प्राकट्य दिवस पर विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी।  3 जनवरी को विशाल चुनरी यात्रा जमात में स्थित गणपति गार्डन से निकाली जाएगी जो कस्बे के मुख्य मार्ग व शाकंभरी गेट से होते हुए पैदल शाकंभरी तक जाएंगी । इस विशाल चुनरी यात्रा में दूर-दूर से हजारों की संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल होंगे। मूलचंद सैनी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि 3 जनवरी को आयोजित होने वाले मां शाकंभरी के प्राकट्य दिवस पर चुनरी यात्रा को लेकर 1100 चुनरिया उदयपुरवाटी पहुंच चुकी है l  घर-घर में मंगल गीत गाकर चुनरियों की बूटियां लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है