श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

Aug 13, 2025 - 14:27
 0
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का  आयोजन

वैर(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  लधु  काशी के नाम से विख्यात एवं श्री श्री 1008 श्री बाबा मनोहर दास जी महाराज की तपोस्थली कस्बा वैर के बयाना दरवाजा स्थित विचपुरी पट्टी पराशर मैरिज होम में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का सामूहिक आयोजन 13 अगस्त  बुधवार से किया जा रहा है। जिसमें कथा का वाचन  अचार्य राजकुमार महाराज के श्री मुखारविंद द्वारा किया जाएगा। कमेटी सदस्य बालचंद श्रोत्रिय ने बताया कि कस्बा वैर के बयाना दरवाजा स्थित बिचपुरी पट्टी पाराशर मैरिज होम में 13 अगस्त बुधवार से लेकर 19 अगस्त मंगलवार तक श्री मद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन करवाया जा रहा है । भण्डारा 20.08.2025 बुधवार को होगा।श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के  परीक्षित(यजमान) परशुराम देशवाल है‌। ‌श्रीमद् भागवत  आचार्य राजकुमार महाराज द्वारा कथा का वाचन दोपहर 1.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक किया जाएगा। भागवत कथा की मंगल कलश यात्रा 13 अगस्त बुधवार को प्रातः 8:00 बजे से विचपुरी पट्टी पराशर मैरिज होम से प्रारंभ श्रीमद् भागवत की आरती उतार कर एवं पुष्प वर्षा कर की गई ।कलश यात्रा बैन्ड बाजों के साथ कस्वा के विभिन्न मार्गों विचपुरी पट्टी,नयाबस स्टैंड,किला रोड,श्री श्री 1008 श्री बाबा मनोहर दास जी महाराज मन्दिर,श्री श्री 1008 श्री बाबा मनोहर दास जी महाराज की कुटिया(घूना), सीताराम जी महाराज मन्दिर, गोपाल जी मन्दिर,पुराना बाजार, चांदनी चौक, लाल चौक,जैन मंदिर,होते हुए पुनः पाराशर मैरिज होम विचपुरी पट्टी पहुंची।कलश यात्रा में महिलाएं पीले एवं लाल परिधान पहने हुए एवं सिर पर मंगल कलश धारण किए हुए पंक्तिबद्ध चल रही थी। बैन्ड बाजों पर भक्तिमय भजनों की स्वर लहरियों से कस्वा का वातावरण भक्तिमय हो गया। ‌

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है