असाध्य रोग से ग्रसित गंभीर मरीजों को अब पैलिएटिव केयर वाहिनी से घर पर मिलेगा इलाज मकसद-मरीज़ के अंतिम दिन दर्द में न गुजरें

मरीजों के घर पहुंचेंगे डॉक्टर, पहली बार पीड़ित मरीज़ों के लिए होम बेस्ड केयर होगी

Aug 13, 2025 - 14:34
 0
असाध्य रोग से ग्रसित गंभीर मरीजों को अब पैलिएटिव केयर वाहिनी से घर पर मिलेगा इलाज मकसद-मरीज़ के अंतिम दिन दर्द में न गुजरें

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  जिले के गंभीर रोगियों का अब फॉलोअप इलाज घर बैठे होगा। अब वे मरीज़ जो अस्पताल तक नहीं पहुंच सकते, उनके इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम घर पहुंचेगी। स्वास्थ्य विभाग ने गंभीर रोगियों के लिए घर आधारित देखभाल की सुविधा शुरू की है। इस सेवा के तहत पैलिएटिव केयर वाहन को जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, शैलेश कौशिक, सीएमएचओ डॉ. गौरव कपूर, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. असित श्रीवास्तव ने बुधवार को स्वास्थ्य भवन परिसर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। 
जिलाअध्यक्ष शिवानी दायमा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई गई यह योजना बहुत ही महत्वपूर्ण हैं सरकार ने बुजुर्गों की पीडा को समझा है। उन्होंनेे इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह वाहन घर-घर जाकर मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं, दवाएं और परामर्श उपलब्ध करवाएगा। उन्हें घर पर ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। शैलेश कौशिक ने कहा कि राजस्थान सरकार ने गंभीर और असाध्य रोगों से पीड़ित रोगियों को राहत प्रदान करने के लिए एक नई पहल शुरू की है। यह कार्यक्रम मरीजों की जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है। यह केवल बीमारी नहीं, बल्कि व्यक्ति और उसके परिवार की समग्र देखभाल पर केंद्रित है। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गौरव कपूर ने बताया कि इस पहल के तहत उन रोगियों को घर पर ही इलाज, देखभाल और परामर्श मिलेगा, जो कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, एड्स, क्रॉनिक किडनी डिज़ीज़, न्यूरोमस्कुलर व दीर्घकालिक श्वसन रोग जैसी असाध्य बीमारियों से पीड़ित हैं और अस्पताल तक आने में असमर्थ हैं। यह सेवा ऐसे रोगियों के लिए जीवन रेखा साबित होगी, जो बड़े अस्पतालों से इलाज करवाकर लौट चुके हैं और अब उनके लिए निरंतर निगरानी एवं  सहानुभूतिपूर्ण देखभाल आवश्यक है।
डिप्टी सीएमएचओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. असित श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय पैलिएटिव केयर कार्यक्रम के तहत गाड़ी को शुरू किया गया है। पैलिएटिव केयर के माध्यम से जीवन को सीमित करने वाली और अंतिम चरण की बीमारियों कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, गुर्दे की बीमारी, एड्स, दीर्घकालिक श्वसन रोग से पीड़ित मरीज़ों की देखभाल की जाएगी। इसमें बिस्तर पर रहने वाले मरीज़, जिन्हें अस्पताल ले जाना संभव नहीं, उन मरीज़ों को अब घर पर ही इलाज मिलेगा। इसका उद्देश्य इलाज ही नहीं बल्कि लक्षणों को नियंत्रित कर मरीज़ और उसके परिजनों की जीवन गुणवत्ता में सुधार लाना है। इसमें  स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया हैं ताकि सूचना मिलते ही टीम मरीज़ों के घर जाकर उनके स्वास्थ्य की निगरानी के साथ देखभाल कर सके। इस मौके पर डीपीओ कौशल कुमार, डीपीओ नीरजा कुंतल, एएसओ लक्ष्मीकांत सहित संबंधित उपस्थित रहे।
मरीजों का किया जाएगा रजिस्ट्रेशन
प्रदेश के किसी भी बड़े अस्पताल से जिले के वे मरीज़ जो गंभीर बीमारी के इलाज के बाद लौटे हैं, उन सभी का स्वास्थ्य विभाग की ओर से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। उन सभी मरीजों की देखभाल के लिए दो डॉक्टर तथा तीन नर्सिंग स्टाफ के साथ 15 दिन में एक बार पैलिएटिव केयर गाड़ी पहुंचेगी। गाड़ी की शुरुआत के बाद मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा जिसमें संबंधित को एक कॉल पर घर बैठे चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
यह काम करेगी टीम
मरीज़ों को क्वालिटी ऑफ लाइफ मिलेगी, देखभाल के लिए परिजनों को ट्रेंड करेंगेः योजना के तहत जिन बीमारियों का इलाज संभव नहीं होता, उन मरीज़ों को पैलिएटिव केयर मिलेगी। असाध्य रोग से ग्रस्त कैंसर, हृदय रोग, न्यूरोमस्कुलर डिजीज, क्रॉनिक किडनी डिजीज, सहित बीमारी से ग्रसित मरीज़ों व परिजनों को समझाना, मानसिक शिक्षा देना, बीमारी से जूझने के लिए मरीज़ को तैयार किया जाएगा। मरीज़ के राइल्स ट्यूब, कैथेटर बदलना तथा अस्पताल में शिफ्ट करवाने का कार्य करेगी। टीम की ओर से परिजनों को भी प्रतिदिन मरीज़ की देखभाल के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। बिस्तर पकड़ने वाले मरीज़ को क्वालिटी ऑफ लाइफ देने के लिए टीम पहुंचेगी। जिंदगी के जितने दिन शेष हैं, वे अच्छे बीतें। अंतिम दिन दर्द में न गुजरें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है