नशा मुक्त भारत अभियान की 5 वीं वर्षगाठ, राजकीय एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

Aug 13, 2025 - 14:35
 0
नशा मुक्त भारत अभियान की 5 वीं वर्षगाठ,  राजकीय एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) नशा मुक्त भारत अभियान की 5 वीं वर्षगाठ के अवसर पर बुधवार को जिले भर में सभी शैक्षणिक संस्थानों में मादक द्रव्यों के सेवन के विरूद्ध सामूहिक शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। 
संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग श्याम सुन्दर शर्मा ने बताया कि नशामुक्त भारत के लिए सरकार द्वारा फ्लैगशिप अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में 1 से 31 अगस्त तक जिला स्तर पर राजकीय एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा छात्रों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों और आम जनता की व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में शैक्षणिक संस्थानों, हॉटस्पॉट क्षेत्रों, प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम एवं सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के आयोजन किये जा रहे है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और सार्वजनिक संस्थानों में मादक द्रव्यों के सेवन के विरूद्ध एक सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।  अन्तर विद्यालय एवं महाविद्यालयों में प्रतियोगिताऐं, सेमिनार, नशा विरोधी मानव श्रृंखला निर्माण, छात्र रैलियों का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया गया। उन्होंने बताया कि महारानी श्री जया कॉलेज, मास्टर आदित्येन्द्र, आरडी गर्ल्स कॉलेज, सैन्ट पीटर्स एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में सामूहिक शपथ के साथ प्रतियोगितायें आयोजित कराई गई। उन्होंने बताया कि जिले में सभी ब्लॉक स्तर पर भी शैक्षणिक संस्थानों में गतिविधियों का आयोजन किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है