जनसहभागिता से हर घर तिरंगा अभियान को बनाएं सफल - जिला कलक्टर

14 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में बढ-चढ कर लें भाग

Aug 13, 2025 - 14:33
 0
जनसहभागिता से हर घर तिरंगा अभियान को बनाएं सफल - जिला कलक्टर

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) घर तिरंगा अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को उपखंड अधिकारियों और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित हुई। 
जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन की सहभागिता से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए समस्त विभागीय अधिकारी समुचित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियां जारी हैं, 15 अगस्त तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में तिरंगा रैली, प्रदर्शनी, मेला सहित अधिक से अधिक गतिविधियां बढाई जायें। उन्होंने कार्मिकों से अभियान के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने और गतिविधियों की फ़ोटो, वीडियो अपलोड करने के निर्देश देते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान-हर घर स्वच्छता अभियान में भी समुचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों में भारत नशामुक्त अभियान के तहत जागरुकता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यशाला आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताएं। हर घर तिरंगा अभियान में साथ ही नशामुक्ति जागरूकता के लिए शपथ ग्रहण समारोह करवाये जायें। जिला कलक्टर ने कहा कि नशे के प्रति जागरूकता में आमजन की सक्रिय सहभागिता भी सुनिश्चित करें। उन्होंने 14 अगस्त को प्रातः 9 से 5 बजे तक प्रेम गार्डन मैरिज होम सेक्टर 3 में लगने वाले रक्तदान शिविर में सहभागिता करने के लिए सभी अधिकारी और कार्मिकों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने मानव सेवा हेतु जिलेवासियों से आयोजित रक्तदान शिविर में बढ-चढ कर भाग लेने की अपील की।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृदुल सिंह ने कहा आमजन की जन सहभागिता के लिए हर घर तिरंगा अभियान में उपखंड अधिकारी अपने क्षेत्रों में तिरंगा बाइक रैली, कार, तिरंगा यात्रा, किसानों के साथ मिलकर ट्रैक्टर तिरंगा रैली, साइकिल रैली करने हेतु प्लानिंग कर आजादी महोत्सव का रूप दिया जाये। सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में तिरंगा हस्ताक्षरित कैनवास लगाएं और सजावट करें।
उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों और कॉलेजों में देशभक्ति थीम सांस्कृतिक कार्यक्रम, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाए। ग्राम पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्र, पटवार भवन, पशु चिकित्सालय, कृषि भवन, ऐतिहासिक पर्यटन स्थल, नगर निकाय भवन सहित सरकारी कार्यालय और स्कूलों की दिवारों या बोर्ड पर सुन्दर डेकोरेशन कार्य किया जाए। उन्होंने कहा राजकीय भवनों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में देश भक्ति से प्रेरित प्रदर्शनिया भी लगवाई जाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है