अवैध आरा मशीनों के खिलाफ वन विभाग ने चलाया अभियान: डीएफओ के निर्देशन में टीम ने 10 आरा मशीनों को किया सीज

Aug 13, 2025 - 14:36
 0
अवैध आरा मशीनों के खिलाफ वन विभाग ने चलाया अभियान:  डीएफओ के निर्देशन में टीम ने 10 आरा मशीनों को किया सीज

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) उप वन संरक्षक मानस सिंह के निर्देशन में वन विभाग द्वारा अभियान चलाकर आरा मशीनों की जांच की गई। जिसमें 10 आरा मशीनें अवैध संचालित पाये जाने पर जब्ती की कार्यवाही कर 1200 क्वि. लकडी एवं मशीनों को सीज किया गया।  
उप वन संरक्षक ने बताया कि सहायक वन संरक्षक सुरेश चौधरी एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम प्रतिभा व अन्य रेंज स्टाफ द्वारा पुलिस जाब्ता के साथ 10 आरा मशीनों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि जांच में 10 आरा मशीन राजस्थान वन उपज (आरा मिलों की स्थापना एवं नियमन) नियम 1983 के अन्तर्गत अवैध रूप से संचालित पाई गई। सभी आरा मशीनों पर कुछ पंचमेल लकड़ियां पूर्ण हालत में व कुछ चिरी हालत में मिली। उन्होंने बताया कि संचालित इन सभी 10 आरा मशीनों का पहिया जब्त किया गया व मशीनों को सील चपडी लगाकर सीज किया गया। टीम द्वारा लगभग 1200 क्वि. लकड़ियों को मौके पर सीज किया। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध आरा मशीनों के विरूद्ध आगे भी नियमानुसार कार्यावाही की जावेगी।
इन आरा मशीनों को किया सीज
सेवर चौराहा पर अमरूद्दीन खां के 36 इंच व्हील एवं 50 क्वि. लकडी जब्त की गई। हेलक फाटक के पास रसीद खां के 42 इंच व्हील, पावर चैन कटर व 200 क्वि. लकडी, उच्चैन रोड सेवर स्थित श्याम सुन्दर के यहां पावर चैनकटर, दो 18 इंच व्हील, एक 42 इंच व्हील, 2 लाइट मोटर एवं 300 क्वि. लकडी जब्त की गई। मथुरा बाई पास स्थित रामकुमार के 40 क्वि. लकडी व 42 इंच व्हील जब्त की गई। कुम्हेर गेट के पास नरेश कुमार गोयल के एक 39 इंच व्हील व 60 क्वि. लकडी जब्त की गई। आनन्द कुमार गोयल के 42 इंच व्हील व 60 क्वि. लकडी जब्त की गई। राजेश कुमार गोयल के 21 इंच व्हील व 60 क्वि. लकडी जब्त की गई। प्रताप का बाडा कुम्हेरगेट के पास लोकेश कुमार गर्ग के 39 इंच व्हील व 20 क्वि. लकडी जब्त की गई। गनेशचन्द के 42 इंच व्हील व 25 क्वि. लकडी तथा सारस चौराहा के पास गणेश जाटौली के 42 इंच व्हील व 400 क्वि. लकडी जब्त की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है