गायत्री शक्तिपीठ पर 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया धूमधाम से
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
कस्बे के माचाड़ी सड़क मार्ग पर स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर पर79 उन्यासीवां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर तिरंगा फहराने के साथ स्वतंत्रता सेनानी गुरूदेव पं.श्रीराम आचार्य को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके बचपन में ही स्वतंत्रता के लिए योगदान को दोहराते हुए नवीन पीढ़ी को भी उनके गुणों और ज्ञान को अपनाते हुए जीवन को सफल बनाने की बात दोहराई। ट्रस्टी मीना खंडेलवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को शक्तिपीठ पर अपने बच्चों को भी साथ लाना चाहिए जिससे उन्हें जीवन जीने के नये आयाम के साथ भावनात्मक रूप से सुधार हो। खंडेलवाल ने कहा कि गुरूदेव ने अपने सभी को अपना अंग बताते हुए सभी के हित को महत्व दिया है। जबकि अन्य संतों महात्माओं द्वारा उनके पास जुड़े हुए लोगों को शिष्य की संज्ञा दी जाती है।
इस अवसर पर उप ट्रस्टी प्रीति विजय सहित सैकड़ों श्रद्धालु महिला पुरुष मौजूद थे।

