उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर, वैर में 79वां स्वतंत्रता दिवस बडे हर्षोल्लास से मनाया

Aug 15, 2025 - 12:36
 0
उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर, वैर में 79वां स्वतंत्रता दिवस बडे हर्षोल्लास से मनाया

वैर,भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)

15 अगस्त 2025 शुक्रवार को उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर वैर में 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।कार्यक्रम में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि  मुकेश गुर्जर फौजी  ने किया।
अपने अतिथ्य उद्बोधन में  मुकेश फौजी ने बताया कि देश की सेवा करने का सौभाग्य हमें प्राप्त होता है इसके लिए हमें सर्वप्रथम स्वयं को शारीरिक,मानसिक रूप से शक्तिशाली बनाना चाहिए क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है साथ ही समस्त क्षेत्रों में  देश के सर्वांगीण विकास में सहयोग करने का भाव रखना चाहिए।  विशिष्ट अतिथि के रूप में देवेन्द्र शरण पाठक,अध्यक्ष के रुप में दीनदयाल  शर्मा,घमण्डी लाल  मीणा - (व्यवस्थापक उपसमिति वैर)  घीसीराम शर्मा  (संरक्षक उपसमिति वैर)  प्रधानाचार्य -  गोरधन प्रसाद शर्मा,  आदर्श विद्या मन्दिर के समस्त आचार्य-आचार्या,आगन्तुक महानुभाव एवं समस्त भैया-बहिन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य गोरधन प्रसाद  शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विद्या मन्दिर में अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढाने हेतु आगन्तुक अतिथिगण, समस्त अभिभावक बन्धु, विद्या मन्दिर के समस्त आचार्य-आचार्या एवं समस्त भैया-बहिनों का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................