स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. रतन सिंह शेखावत तीन स्थानों पर सम्मानित
उदयपुरवाटी / नवलगढ़ (सुमेर सिंह राव)
स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर उपजिला कलेक्टर नवलगढ़ ने मुख्य समारोह में डॉ. रतन सिंह शेखावत को उत्कृष्ट सेवाओं एवं समाज में विशेष योगदान तथा साहित्य लेखन के लिए सम्मानित किया।
इसके साथ ही, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिराना में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासन एवं स्टाफ द्वारा डॉ. शेखावत को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवीपुरा में भी विशेष समारोह आयोजित कर विद्यालय परिवार ने डॉ. रतन सिंह शेखावत को सम्मानित किया।
तीनों स्थानों पर हुए सम्मान समारोहों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रमों में राष्ट्रभक्ति गीत, कविताएँ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।