उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया,खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Aug 15, 2025 - 14:07
 0
उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया,खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन 
उपखंड स्तरीय 79वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को  जालूकी रोड विद्यालय के खेल के मैदान में  समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी मोहकम सिंह सिनसिनवार ने राष्ट्रीय ध्वज पहनाया ।  पश्चात् मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली।  मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए वीर शहीदों को नमन कर सभी को 79 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि दुनिया के देश के शहीदों के बलिदान का सफलतम के रूप में आज हम अपना 79 वां  स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। 

लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र में, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, निजी विद्यालय में भी छात्रों ने उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया।
सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया और अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय गीत गाया। 
  उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं का हुआ सम्मान - उपखंड में  सामाजिक सेवा, खेल कला, संस्कृति के क्षेत्र में राजकीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले तथा राजकीय सेवाओं में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 30प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।  स्कूली छात्राओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुति किया। इस समारोह में उपखंड स्तरीय सभी अधिकारी क्षेत्रीय विधायक मांगेलाल मीणा मौजूद रहे। इधर स्कूली बच्चों द्वारा प्रातः कस्बे में प्रभात फेरी निकाली गई एवं सभी सरकारी कार्यालयों एवं निजी संस्थाओं में तहसील में तहसीलदार ममता कुमारी  सार्वजनिक पुस्तकालय भवन पर अध्यक्ष रवि शर्मा एवं ग्राम सेवा एवं सहकारी समिति कार्यालय परअध्यक्ष राजवीर चौधरी नगर पालिका कार्यालय पर श्यामसुंदर पांडे ने ध्वज पहनाया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री सार्वजनिक पुस्तकालय लक्ष्मणगढ़ द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों एवं युवकों में उत्साह नजर आया। रस्सा कशी प्रतियोगिता में बजरंग दल टीम 
विजेता रही।

इधर ग्राम मौजपुर मेंआज 79 वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कटारा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि एडवोकेट संजीव कटारा  भाजपा मंडल अध्यक्ष रहे। विद्यालय में 79वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में बेहतर परिणाम देने पर विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरित कर उनको सम्मानित किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................