नागौर में अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल 24 अगस्त को:ये 4 डॉक्युमेंट्स जरूर साथ ले जाएं

Aug 23, 2025 - 14:05
Aug 23, 2025 - 14:07
 0
नागौर में अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल 24 अगस्त को:ये 4 डॉक्युमेंट्स जरूर साथ ले जाएं

नागौर ,राजस्थान 

नागौर में रविवार को अंडर-16 बाॅयज कैटेगरी के लिए ट्रायल होंगे। जिला क्रिकेट संघ नागौर के सचिव राजेंद्र सिंह नांदू ने बताया कि राजस्थान क्रिकेट संघ के निर्देशन में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 16 पुरूष वर्ग के टूर्नामेंट का आयोजन 15 सितंबर से जयपुर में प्रस्तावित है। इसके लिए जिला क्रिकेट संघ नागौर रिलेटेड कैटेगरी के खिलाड़ियों का ट्रायल लेगा। 24 अगस्त को सेठ किशन लाल कांकरिया स्कूल के खेल ग्राउंड पर जिले के सभी अंडर-16 पुरुष टूर्नामेंट में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए ट्रायल आयोजित होंगे। ये डॉक्युमेंट्स साथ ले जाएं ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों का जन्म 1 सितंबर 2009 से 31 अगस्त 2011 के बीच हुआ ही होना चाहिए। नागौर में जिला स्तर पर रविवार को होने वाले ट्रायल के लिए इच्छुक खिलाड़ियों को निम्न दस्तावेज साथ में लाना आवश्यक है- 1. कम्प्यूटराइज्ड बर्थ सर्टिफिकेट 2. आधार कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस 3. मूल निवास प्रमाण पत्र 4. पिछले 3 वर्षों की मार्कशीट सिलेक्शन कमेटी में 3 सदस्य जिला क्रिकेट संघ नागौर की अंडर-16 पुरूष टीम के सलेक्शन के लिए 3 सदस्यीय सलेक्शन कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें पुरुषोत्तम त्रिवेदी, सुरजन सिंह और सुनील गीला शामिल रहेंगे। कमेटी कॉर्डिनेटर कैलाश चौधरी की मौजूदगी में ट्रायल करवाई जाएगी। ट्रायल के बाद टीम का चयन किया जायेगा। नागौर की जिला स्तरीय ट्रायल में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ियों को 24 अगस्त 2025 को सुबह 8 बजे सेठ किशन लाल कांकरिया स्कूल नागौर के खेल ग्राउंड पर पहुंचना अनिवार्य है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................