गणेश चतुर्थी पर विशाल जागरण का आयोजन 26 को ,27 अगस्त को होगा विशाल भंडारे का आयोजन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
कस्बे में पांच बत्ती के पास स्थित खेल मैदान के नजदीक गणेश मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी 26 अगस्त मंगलवार को रात 8:15 बजे से विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा l श्रद्धालु दिनभर अपने आराध्य देव भगवान गणेश की पूजा अर्चना करेंगे l प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 अगस्त बुधवार को प्रातः 11:15 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें श्रद्धालु दिन भर प्रसादी ग्रहण करेंगे l