डीग :उप-चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए 2 वोट से जीत कर बने प्रधान :पहाड़ी- कामां मे बीजेपी ने जीत दर्ज की
डीग,राजस्थान
डीग जिले के पहाड़ी और कामां पंचायत समिति में प्रधान पद का उप-चुनाव हुआ। दोनों सीटों पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार उतारा वही कामां में कांग्रेस ने अपना कैंडिडेट मैदान में नहीं उतारा। दोनों सीटों पर कड़ी टक्कर रही। बीजेपी के कैंडिडेट पहाड़ी से 2 वोट और कामां से 1 वोट से जीते।
पहाड़ी पंचायत समिति में चुनाव करवाया गया। जहां जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात दिखाई दिए। उप-चुनाव से एक दिन पहले निसार कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आ गए। निसार कांग्रेस पार्टी से पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए थे। और आज बीजेपी पार्टी की तरफ से कांग्रेस कैंडिडेट इरफान के समाने चुनाव लड़े। 3 बजे से मतदान का समय था। 3 बजकर 10 मिनट पर कांग्रेस गुट के पंचायत समिति सदस्यों ने वोट दिया। 3 बजकर 45 मिनट पर बीजेपी पंचायत समिति के सदस्यों वोट डाला। इरफान को 13 वोट मिले जिसमें से 1 वोट को रिजेक्ट कर दिया गया। निसार को 14 वोट मिले। निसार ने इरफान को 2 वोटों से हराया।
कामां निर्वाचन अधिकारी सुभाष यादव ने बताया 24 सदस्यों ने वोटिंग की, जिसमें से बीजेपी को 12 और निर्दलीय प्रत्याशी को 11 वोट मिले। 1 वोट को रिजेक्ट कर दिया गया। बीजेपी से सुरज्ञान सिंह और निर्दलीय धर्मवती प्रधान पद के लिए मैदान में उतरी थी। कांग्रेस ने अपना कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा।

