महुआ में राज योगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविरआयोजित
महुवा,दौसा (अवधेश अवस्थी)
महुवा उपखंड मुख्यालय के गुर्जर मोहल्ला स्थित ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं समाज सेवा प्रभाग शाखा महुवा द्वारा बुधवार को विश्व बंधुत्व दिवस राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया शिविर का उद्घाटन पुलिस उपाधीक्षक मनोहर लाल मीणा,व विद्या दीदी सहित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर दिया गया
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू की स्थानीय शाखा महुवा की व्यवस्थापिका विद्या दीदी ने बताया कि विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर व राज योगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर महुवा के गुर्जर मोहल्ला स्थित ब्रह्मा कुमारीज एवं समाज सेवा प्रभाग आर ई आर एफ शाखा महुवा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का उद्घाटन पुलिस उपाधीक्षक मनोहर लाल मीणा व विद्या दीदी सहित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करआयोजित किया गया जिसमें सैकड़ो रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महुवा पुलिस उपाधीक्षक मनोहर लाल मीणा ने उपस्थित रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान कर हम किसी का अमूल्य जीवन बचा सकते हैं इसलिए रक्तदान मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए अवश्य करना चाहिए रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है रक्त सबसे कीमती ऊपर है जो किसी इंसान को दूसरे को दे सकता है रक्तदान करने वाला व्यक्ति किसी का जीवन बचा सकता है आशा जाग सकता है और अजनबियों को एकजुट कर सकता है किसी को दूसरा मौका पाने का कारण बन सकता है एक बूंद अनंत आशीर्वाद दाता बनो दिव्य बनो का संदेश रक्तदान शिविर देता है ।
मरुधर ब्लड सेंटर के डायरेक्टर हरेंद्र चौधरी ने बताया किनियमित रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है कैंसर जैसे घातक रोगों होने का खतरा कम रहता है हार्ट अटैक की संभावना में 90% की कमी होती है नए रक्त के सेल्स बनने लगते हैं मोटापे से बचाव होता है लीवर स्वस्थ रहता है कोलेस्ट्रॉल का लेवल संतुलित रहता है रिसर्च में पाया गया है कि रक्त डोनेट करने से रक्तदान करने वाले को खुशी मिलती है और रक्तदान करने वाले कीमेंटल हेल्थ अच्छी रहती है रक्तदान से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है।
विद्या दीदी ने बताया कि 18 वर्ष से 65 वर्ष तक के स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान करने के योग्य होता है रक्तदान करने वाले मनुष्य का न्यूनतम वजन 50 किलो से अधिक होना चाहिए मनुष्य की पल्स 50 से 100 फीट प्रति मिनट होनी चाहिए रक्तचाप सामान्य होना चाहिए शरीर का तापमान सामान्य होना चाहिए।
इस अवसर पर महुवा प्रेस क्लब अध्यक्ष गो पुत्र अवधेश अवस्थी,सचिन खंडेलवाल, एचडीएफसी बैंक महुवा से मोहन तिवाड़ी,अंकित सेन, बबलू गुर्जर, सोनू सोनी, भानु प्रताप सिंह, मनीष गुर्जर, सोनू साहू, जय सिंह , लता गोयल, सुरेंद्र, संदीप जांगिड़, राजू, महेंद्र सिंह, रजनीश, राजेश बंसल, नरेंद्र गुर्जर, भंवर गुर्जर, राजूगुर्जर, मरुधर ब्लड बैंक जयपुर केडॉ राजीव,संजय गुर्जर, प्रणव अग्रवाल, निकिता यादव, निलेश कुमावत, राजवीर सिंह, पूर्णिमा दीदी, आरती दीदी, सोनू दीदी, श्रीमतीअनीता अवस्थी, सहित अनेक गणमान्य नागरिक, ईश्वर यह विश्वविद्यालय के नियमितमहिला पुरुष ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के परिवार के सदस्य मौजूद रहे।