महुवा से मेहंदीपुर बालाजी तृतीय पैदल यात्रा को कूबड़ी वाले बालाजी के मंदिर सेहनी झंडी दिखाकर किया रवाना
महुवा ,दौसा (अवधेश अवस्थी)
महुवा उपखंड मुख्यालय के पुरानी तहसील रोड स्थित श्रीकूबड़ी वाले हनुमान जी के मंदिर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बालाजी भक्त मंडल की ओर से तृतीय पैदल यात्रा समाजसेवी विनीत बंसल ने हरी झंडी दिखाकर पद यात्रियों को रवाना किया ।
इस अवसर पर सभी धर्म प्रेमी बन्धुओं श्रद्धालुओं कामहुवा से मेहंदीपुर बालाजी धाम जाते हुए मुख्य बाजार सहित श्री श्याम सखा सेवा भक्त मंडल महुआ के अध्यक्ष नेमीचंद अग्रवाल शाहिद भक्त मंडल के सदस्यों द्वारा मिडवे के सामने, द बोहरा ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल महुआ के संस्थापक विशंभर दयाल बोहरा परिवार की ओर से निलेश बोहरा,विनय बोहरा ,के नेतृत्व में समलेटी के पास, बड़े महादेव जी भक्त मंडल की ओर से बाईपास पर पदयात्रियों का अल्पाहार जलपान कराकर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर सैकड़ो हनुमान जी के भक्तों पद यात्रियों सहित श्रद्धालुओं द्वारा भजनों पर नाचते गाते मेहंदीपुर बालाजी पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन किए।