गुरलां क्षेत्र के बासड़ा में भगवान देवनारायण के भादवी छठ की धूमः मेले का हुआ आयोजन, भक्तों को राबड़ी का प्रसाद का वितरण किया

Aug 29, 2025 - 12:25
 0
गुरलां क्षेत्र के बासड़ा में भगवान देवनारायण के भादवी छठ की धूमः मेले का हुआ आयोजन, भक्तों को राबड़ी का प्रसाद का वितरण किया

भीलवाडा (सत्यनारायण सेन)
भीलवाड़ा के गुरला क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुंदली के बासड़ा में भगवान देवनारायण मंदिर में भादवी छट को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बासड़ा में प्राचीन व चमत्कारी श्री देव देवनारायण मंदिर में भगवान के भादवी छठ मनाया गया। मंदिर प्रांगण में एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। दो तीन पहले से ही से ही जागरण, भजन कीर्तन समेत कई आयोजन किए गए।

मंदिर में दर्शन करने पहुंची भक्तों की भीड़- आज सुबह से ही दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह भगवान श्री देवनारायण की शोभा यात्रा ग्राम बासड़ा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होती हुई संपूर्ण ग्राम में भ्रमण कर मंदिर प्रांगण पहुंची। शोभा यात्रा आकर्षक झांकियां, घोड़े, ढोल बाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए भक्तों के साथ मंदिर पहुंची। जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर भगवान देवनारायण की प्रतिमा के सामने ध्वजा चढ़ाई गई। उसके बाद भगवान देवनारायण की आरती कर प्राचीन परंपरा के अनुसार मक्के की राबड़ी का भोग महाप्रसाद के रूप में भक्तों को वितरित किया गया।

मेला स्थल का आकर्षक दृश्य- इस दौरान बड़ी संख्या में आरती दर्शन करने पहुंचे। बासड़ा के देवनारायण मंदिर में आज एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे हैं। भक्तों को दर्शन में कोई समस्या नहीं हो, इसके लिए मंदिर ट्रस्ट द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है। यहां साल में दो बार मेले का आयोजन किया जाता है। गुरला, कारोई, गुदंली, बागोर, गंगापुर, पुर, भीलवाड़ा, गाडरमाला, नोंगावा एवं आस पास के गांव के लोग दर्शन के लिए आते हैं

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................