SDPI ने जहाजपुर में त्यौहारों पर विशेष निगरानी कि मांग की, डीएम-एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन

Aug 29, 2025 - 12:28
 0
SDPI ने जहाजपुर में त्यौहारों पर विशेष निगरानी कि मांग की, डीएम-एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) आगामी गणेश चतुर्थी और ईद मिलादुन्नबी त्यौहारों को देखते हुए सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) ने शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस से विशेष कदम उठाने कि मांग की है। इस संबंध में SDPI प्रतिनिधियों ने जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम उपखण्ड अधिकारी राजकेश मीणा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि त्यौहारों पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित होने के चलते संवेदनशील स्थानों पर विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाए, मुख्य चौक-चौराहों और पांडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और उनकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी, रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने तथा प्रशासन-पुलिस-आयोजन समितियों के बीच समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया। ज्ञापन में आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम व हेल्पलाइन को सक्रिय रखने की भी मांग रखी गई।

इस मौके पर SDPI अध्यक्ष मुबारिक हुसैन, सचिव साजिद हुसैन, सह सचिव आबिद हुसैन, राष्ट्रीय मानवाधिकार ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक शाह, आबिद हुसैन और सकलेन मोहम्मद मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................