राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में चैम्पियन बना भीलवाड़ा उपनगर पुर के खिलाड़ियों का दबदबा

Oct 8, 2025 - 12:28
 0
राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में चैम्पियन बना भीलवाड़ा उपनगर पुर के खिलाड़ियों का दबदबा

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
   68वीं राज्य स्तरीय स्कूली जूडो (14 वर्ष ) प्रतियोगिता में श्रीराम व्यायामशाला पुर के खिलाड़ीयों ने भीलवाड़ा जिले का दबदबा एक बार फिर कायम रखा ।
  जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र भीलवाड़ा जूडो कोच चेतन चोबे ने बताया कि राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता हाल ही उदयपुर में श्रीराम व्यायाम शाला के खिलाड़ीयों ने अलग-अलग भार वर्ग में अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड व 2 ब्रांज मेडल प्राप्त कर राजस्थान में छात्रा वर्ग में विजेता व छात्र वर्ग में उपविजेता खिताब जीतकर चैम्पियन रहें ।

 यश गुर्जर 25kg गोल्ड ,धर्मेश आचार्य 40kg गोल्ड , कृष्णा राजोरा 32kg गोल्ड, भावना विश्नोई 44kg गोल्ड ,आरती आचार्य 40kg गोल्ड ,रिंकू गुर्जर+44kg  गोल्ड , कृतिका विश्नोई 27kg ब्रांज,विनोद बैरवा 50 kg ब्रांज मेडल जीतें। 
इस अवसर पर पदक विजेता खिलाड़ियों तथा उनके प्रशिक्षक चेतन चोबे, प्रकाश राजोरा व मनोज राजोरा का श्रीराम व्यायामशाला के उस्ताद  गिरीराज चौबे द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर भगवती लाल शर्मा , जगदीश राजोरा जूडो प्रशिक्षक तथा मनोज चोबे , पुष्कर तेली, शिव लाल खारोल, देवी लाल खारोल , किशन जाट, यशराज खोईवाल , बाबुलाल गाडरी, राजेन्द्र आचार्य,परसराम जाट, अभीमन्यू चोबे, सत्यनारायण गुर्जर , मुकेश जाट आदी जूडो खेल प्रेमी उपस्थित रहे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................