भजनकीर्तन के साथ मनाया सीताराम मंदिर पर मनाया राधाअष्टमी और नंदोत्सव धूमधाम से
राजगढ़ (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता
कस्बे के पटायरी डूंगरी पर स्थित सीताराम जी मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर राधा अष्टमी और नंदोत्सव पर्व परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सीताराम मंदिर के पुजारी और क्षृद्वालु भक्त सुनील शर्मा ने बताया की इस अवसर पर जयपुर कानोता के युगल किशोर व्यास सहित अन्य कलाकारों दिया मंदिर में भजन सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षृद्वालु महिला पुरुषों ने भगवान के भजनों पर नृत्य करते हुए पर्व का आनन्द उठाया। इससे पूर्व मंदिर में भगवान का आकर्षण क्षृंगार कर आरती कर भोग लगा कर प्रसाद वितरण किया गया।