अन्तराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन हुआ
रैणी (अलवर) महेश चन्द मीना
अलवर के रैणी-उपखंड मुख्यालय पर स्थित कृषक भारती को- आपरेटिव लिमिटेड द्वारा शनिवार को अन्तराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के साथ साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मनोहर लाल शर्मा (पटेल) समिति अध्यक्ष रेणी , अलवर रहे तथा अन्य विशेष्ट अतिथि अंकुर गुप्ता एसीसीबी शाखा प्रवन्धक रैणी , संदीप वालियान क्षेत्रीय अधिकारी आईपीएल रहे तथा स्थानीय व्यवस्थापक सन्तोष पटेल ने भी अच्छी भूमिका निभाई जिसमें किसानों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गयी।
इसके साथ ही कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ मुकेश कुमार द्वारा कृभको के सारे उत्पाद के साथ गुणवत्ता पूर्ण फसल उगाने के तरिके बतलाये गये तथा शाखा प्रबंधक अंकुर गुप्ता द्वारा सहकारी मंत्रालय द्वारा चलाये जा रहे कृषक कल्याणकारी योजनाओ के बारे में जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर संतोष शर्मा व्यवस्थापक जी.एस.एस . रेणी, कुलदीप शर्मा व्यवस्थापक जीएसएस मंजवाड़, विष्णु उपाध्याय व्यवस्थापक रामपुरा कुलदीप साहू व्यवस्थापक जामडोली सहित 80 किसान उपस्थित रहे तथा अन्त में समिति के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम करके सभा का समापन किया गया। मिडिया को यह जानकारी डां मुकेश कुमार कृभको अलवर के द्वारा तथा संतोष कुमार पटेल व्यवस्थापक जीएसएस के द्वारा दी गई।