भरतपुर :राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में रिक्त रहे स्थानों सीधे प्रवेश की प्रक्रिया प्रारम्भ

Sep 1, 2025 - 13:34
 0
भरतपुर :राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में रिक्त रहे स्थानों सीधे प्रवेश की प्रक्रिया प्रारम्भ

भरतपुर (कोशालेंद्र दत्तात्रेय) 01 सितम्बर। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय भरतपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए तीन वर्षीय डिप्लोमा में इजीनियरिंग ब्रॉच प्रथम वर्ष, द्धितीय वर्ष इंजीनियरिंग सीधे प्रवेश प्रक्रिया के पश्चात् रिक्त रही सीटों के लिये 1 से 3 सितम्बर को रात्रि 12 बजे तक Website-www.dap2025.in पर आवेदन कर सकते हैं।
प्रधानाचार्य राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पल्लवी सिंह ने बताया कि नॉन इंजीनियरिंग में प्रथम वर्ष शाखाओं की केन्द्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया के पश्चात् रिक्त रहे स्थानों पर संस्थान स्तर पर सीधे प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। उन्होंने कहा कि 1 से 3 सितम्बर को रात्रि 12 बजे तक Website-www.dap2025.in पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 1 से 4 सितम्बर को प्रातः 11 बजे तक प्रत्येक दिन प्रवेश दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि आवेदन की हार्डकॉपी लेकर मय पंजीयन शुल्क 354 रूपये नगद इच्छित संस्था में व्यक्तिगत रूप से आवश्यक दस्तावेज एवं शुल्क लेकर संस्थान में उपस्थित होकर जमा करावें। शुल्क एवं वांछित मूल दस्तावेज के अभाव में सीट आवंटन किया जाना संभव नहीं हो सकेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................