शिव महापुराण कथा में शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुन भावविभोर हुए भक्त

Sep 2, 2025 - 09:51
Sep 2, 2025 - 10:05
 0
शिव महापुराण कथा में शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुन भावविभोर हुए भक्त

बदायूं (यूपी/अभिषेक वर्मा )  जनपद बदायूँ के नगर दातागंज में गणेश चतुर्थी महोत्सव  के चलते हर वर्ष की भांति इस साल भी 14वीं बार जय दुर्गा शिव शक्ति सेवा समिति कमेटी द्वारा श्याम धर्मशाला दातागंज में भागवत कथा का विशाल आयोजन किया गया है जिसमें दातागंज नगर के अलावा आसपास क्षेत्र के सैकड़ों की तादात में भक्तजन झूमते नाचते भक्ति में लीन दिखाई देते नज़र आए , दिन सोमवार को दो सितंबर कस्बा के कथा के पांचवे दिन शिव-पार्वती विवाह कथा का भव्य आयोजन हुआ।

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना की। इस धार्मिक अनुष्ठान में लग्न से विवाह विदाई और आरती की रस्मे विधि विधान से पूरी की गई। श्रद्धालु भगवान शिव और माता पार्वती दिव्य मिलन की साक्षी बनकर भावविभोर हो गए। कथा के दौरान बड़ी संख्या मे उपस्थित भक्त भक्ति रस मे झूमते रहे। कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर नवविवाहित जोड़ों के स्वरूप का स्वागत किया और मंगल गीत गाए। कथा के पांचवें दिन कथावाचक पूज्या श्री राधिका प्रियंवदा किशोरी ने अध्याय का बहुत ही अच्छा वर्णन किया।

जय दुर्गा शिव शक्ति सेवा समिति कमेटी के सदस्य नितेश अग्रवाल उर्फ़ शैंकी ने कहा के नगर दातागंज की जनता के भरपूर सहयोग से 14वां विराट श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव 2025 के चलते भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। जिसका मैं बहुत ही आभारी हूं और आगे भी इस तरह का सहयोग मिलता रहेगा ऐसी मैं सभी से कामना करता हूं। मै कहना चाहूंगा कि धार्मिक कार्यक्रम ज्यादा से ज्यादा होते रहे। आने वाले दिनों में भी विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर कथा आयोजक नितेश अग्रवाल उर्फ़ शैंकी भैया , नितिन गुप्ता उर्फ गुल्लू, राजेश गुप्ता उर्फ खन्ना भैया, अमन गुप्ता, सुमित गुप्ता उर्फ़ अच्छू भैया , पुष्पराज गुप्ता उर्फ सुमित, अनूप सैनी, दीपक गुप्ता, विवेक शर्मा, सुभाष सैनी, सुजीत वर्मा, अमन विक्रम सिंह  उर्फ गोलू, प्रशांत वर्मा , मनोज गुप्ता, प्रलोक गुप्ता, मोहन गुप्ता उर्फ़ मयंक भैया , सौरभ गुप्ता, विवेक सैनी उर्फ राजू मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................