रानी लक्ष्मी बाई केंद्र आत्मरक्षा प्रशिक्षण समारोह का हुआ समापन
कोटपूतली (भारत कुमार शर्मा) श्रीमती पानादेवी मोरिजावाला राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटपूतली में रानी लक्ष्मी बाई केंद्र आत्मरक्षा प्रशिक्षण समारोह का गुरूवार को समापन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई IPS ने शिरकत की। महिला संबंधी अपराधों की जानकारी दी एवं सोशल मीडिया पर सतर्कता एवं सावधानी से कार्य करने की सलाह दी।
इस दौरान कॉलेज प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं में आत्मसुरक्षा को लेकर विश्वास पैदा करना और महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को रोकना है। इस कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकी सीख कर लाभान्वित हुई। जिससे निश्चित ही जागरूकता के साथ-साथ महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में कमी आएगी|


