प्लानखेड़ा में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर 14 नवम्बर को, निम्स अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं

Nov 13, 2026 - 19:56
 0
प्लानखेड़ा में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर 14 नवम्बर को, निम्स अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं

गोविन्दगढ़ (अलवर)। क्षेत्र के आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निम्स मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जयपुर के तत्वावधान में शनिवार, 14 नवम्बर को एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक खेड़ा रोड, प्लानखेड़ा स्थित आईशा फार्मा पर आयोजित होगा।

​आयोजकों ने बताया कि शिविर में निम्स अस्पताल जयपुर के अनुभवी एवं सुप्रसिद्ध चिकित्सकों की टीम अपनी सेवाएं देगी। इसमें सामान्य रोग, नेत्र रोग (मोतियाबिंद), हृदय रोग, स्त्री रोग, मूत्ररोग, त्वचा एवं एलर्जी, बाल रोग, हड्डी रोग, मस्तिष्क रोग, पेट से संबंधित बीमारियों, नाक-कान-गला (ENT), दंत रोग तथा सभी प्रकार के सर्जरी विशेषज्ञ मरीजों की जांच कर उचित परामर्श देंगे।

  • ​निःशुल्क जांच, परिवहन और सरकारी योजनाओं का लाभ

शिविर के दौरान मरीजों की ब्लड प्रेशर (बी.पी.) और ब्लड शुगर की जांच पूरी तरह निःशुल्क की जाएगी। इसके साथ ही, गंभीर या ऑपरेशन योग्य मरीजों को ग्राम पंचायत एवं शहर से निम्स अस्पताल जयपुर लाने व ले जाने के लिए निःशुल्क वाहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। पात्र मरीजों का आयुष्मान भारत, जन आधार कार्ड, आरजीएचएस (RGHS) एवं टीपीए (TPA) के माध्यम से निःशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर में रजिस्ट्रेशन करवाने वाले अन्य मरीजों को भी अस्पताल में अतिरियायती दरों पर उपचार की सुविधा मिलेगी।

  • ​आवश्यक दस्तावेज और संपर्क

यह शिविर प्रो. मुस्ताक खान (GNM), राहिल खान एवं जिला उपाध्यक्ष फारुख खान के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं और परामर्श के लिए आते समय अपना आधार कार्ड एवं जन आधार कार्ड अवश्य साथ लेकर आएं। शिविर से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीरज जाटावत (8114492598) एवं नाशीर अंसारी (8905878360) से संपर्क किया जा सकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है