पंचायती राज चुनाव 2026: अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दल निर्धारित गंतव्य स्थलों के लिए रवाना:सेवर, रूपवास और उच्चैन की 96 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

Nov 13, 2026 - 19:13
 0
पंचायती राज चुनाव 2026: अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दल निर्धारित गंतव्य स्थलों के लिए रवाना:सेवर, रूपवास और उच्चैन की 96 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

भरतपुर / कोशलेन्द्र दत्तात्रेय : पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और त्रुटिरहित संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मास्टर आदित्येन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसके पश्चात सभी दलों को दो पारियों में उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

मतदान कार्मिकों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने निर्देश दिए कि मतदान दिवस पर केंद्रों में भीड़ नियंत्रण और सुव्यवस्थित मतदान के लिए पुलिस जवानों के सहयोग से मतदाताओं की केवल एक ही कतार सुनिश्चित की जाए, ताकि अनावश्यक भीड़ न जुटे। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में जुड़े अधिकारी-कर्मचारी किसी भी प्रत्याशी का आतिथ्य स्वीकार न करें, जिससे आमजन में चुनाव की निष्पक्षता का स्पष्ट संदेश जाए। किसी भी प्रकार की समस्या या असमंजस की स्थिति में तुरंत उच्चाधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कब और कैसे होगा मतदान?

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले के इन क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया इस प्रकार संपन्न होगी:

  • 14 नवंबर: पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पदों के लिए ईवीएम (EVM) के माध्यम से मतदान।

  • 16 नवंबर: पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतपत्र (Ballot Paper) के माध्यम से मतदान।

चतुर्थ चरण के तहत जिले की सेवर, रूपवास और उच्चैन पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाली 96 ग्राम पंचायतों में कुल 344 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इस पूरे चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 2274 मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।

3 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

इस चरण में कुल 3 लाख 9 हजार 427 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। क्षेत्रवार मतदाताओं की स्थिति इस प्रकार है:

  • रूपवास पंचायत समिति क्षेत्र: 1,24,858 मतदाता (972 मतदान कार्मिक तैनात)

  • सेवर पंचायत समिति क्षेत्र: 1,13,907 मतदाता

  • उच्चैन पंचायत समिति क्षेत्र: 70,662 मतदाता (सेवर और उच्चैन क्षेत्र के कुल 1302 कार्मिकों को द्वितीय पारी में रवाना किया गया)

इस चरण में कुल 974 वार्ड पंचों, 96 सरपंचों, 61 पंचायत समिति सदस्यों और 12 जिला परिषद सदस्यों के भाग्य का फैसला होगा। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस दौरान सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव शर्मा, एडीएम सिटी राहुल सैनी सहित विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................