बहुजन समाज पार्टी में मेवाड़ को मिला गौरव – एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल बने राजस्थान स्टेट कोऑर्डिनेटर

Sep 5, 2025 - 14:00
Sep 5, 2025 - 14:23
 0
बहुजन समाज पार्टी में मेवाड़ को मिला गौरव – एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल बने राजस्थान स्टेट कोऑर्डिनेटर

 उदयपुर (सुरेश कुमार) बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती (पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं पूर्व सांसद राज्यसभा) के दिशा-निर्देश पर उदयपुर निवासी एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल को राजस्थान का केंद्रीय स्टेट कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

उन्हें उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, जालौर, बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर, फलोदी और जोधपुर जिलों में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रेम बारूपाल के निर्देशानुसार जिला प्रभारी सुरेश मेघवाल ने दी। उन्होंने कहा कि “मेवाड़ के लिए यह बहुत ही गौरव की बात है।”

नियुक्ति की सूचना मिलते ही उदयपुर संभाग के स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी व्यक्त की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................