69वीं 14 वर्षीय जिला स्तरीय जिमनास्टिक और कुश्ती प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार बनी विजेता व कुश्ती में द्वितीय रही टीम
पाली: (राकेश कुमार लखारा) 69वीं जिला स्तरीय जिम्नास्टिक व कुश्ती प्रतियोगिता वरावल बाली में आयोजित हुई जिसमें राजपुरा के विधार्थी विशाल ने कुश्ती में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में राजपुरा टीम प्रथम स्थान पर विजेता रही। इसी उपलक्ष्य में राउप्रावि राजपुरा में सभी खिलाड़ियों का ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत सत्कार किया गया। टीम इंचार्ज महिपाल मीना, नारायण राम, शारीरिक शिक्षक जयपाल सांखला व रोमिल कुमार गर्ग की टीम को तैयार करने में विशेष भूमिका निभाने पर ग्रामीणों नें सराहना की। इस स्वागत समारोह अवसर पर प्रधानाध्यापक मालाराम, विद्यालय एसएमसी विधायक प्रतिनिधि नारायण सिंह राठौड़, भामाशाह खीमाराम प्रजापत व विद्यालय स्टाफ गिरिराज कुशवाह , कैलाश उदेनिया, दिनेश मीना,पूरणमल, प्रकाशचंद, गोपीलाल,गेरो सियाग मौजूद रहे।