पचलंगी में गांधी जयंती के अवसर पर होगा महिला एवं पुरुष पहलवानों का कुश्ती दंगल
गांव गांव व ढाणी ढाणी में पीले चावल बांटकर व पोस्टर विमोचन कर लोगों को दिया जाएगा निमंत्रण...... मदनलाल लाल भावरिया
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अगले महीने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन करवाया जाएगा l पचरंगी में आयोजित होने वाले कुश्ती दंगल को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है l झडाया बालाजी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज के सानिध्य में मंदिर परिसर में पोस्टर का विमोचन भी किया गया l मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मदनलाल भावरिया ने हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि मेले की तैयारीयों को लेकर शीघ्र ही गांव-गांव व ढाणी ढाणी में पीले चावल बांटकर एवं लोगों को निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया जाएगा l भावरिया के अनुसार कुश्ती दंगल में राजस्थान के अलावा दूर-दराज से विख्यात महिला एवं पुरुष पहलवान भी कुश्ती दंगल में आकर अपने दावा पेच दिखाएंगे l मेला कमेटी के अनुसार मेले की तैयारियो को अंतिम रूप देने के लिए शीघ्र ही कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सोपी जाएगी l इस दौरान डॉक्टर रामकुमार सिराधना, डॉ रामावतार गजराज, हनुमान यादव, एडवोकेट दिनेश कुमावत सहित कई लोग मौजूद रहे l