खेडली मोड पर पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा का स्वागत

Sep 9, 2025 - 13:49
 0
खेडली मोड पर पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा का स्वागत

हलैना (विष्णु मित्तल) कांग्रेस कार्यकर्ता एवं उनके समर्थकों ने जयपुर नेशनल हाइवे-21 स्थित खेडली मोड निकटवर्ती एक डीजल पम्प पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व केबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा एवं करौली-धौलपुर के सांसद व पूर्व केबिनेट मंत्री भजनलाल जाटव का स्वागत किया गया और डोटासरा एवं जाटव ने केन्द्र व राज्य सरकार को आमजन विरोधी बताते हुए कहा कि राजस्थान में हठधर्मी शासन कायम है और गैरकांग्रेस विधायक व सांसद सत्ता का लाभ उठा कर स्वयं के हित के कार्य कराने में रूचि ले रहे है। प्रदेश की जनता मंहगाई, विकास, पेयजल, बिजली, अपराध आदि को लेकर चिन्तित नजर आ रही है।

 उन्होने कहा कि शासन आते है और जाते है, लेकिन चुनाव के समय जनता से किए वायदे अवश्य पूरे किए जाते है। सत्ता प्राप्त होते ही भाजपा मद में आ गई,जो केवल अपने दलों के आला नेताओं की चापलूसी करने व्यस्थ है। इस अवसर पर तोताराम प्रधान,पूर्व उप प्रधान महेश मीणा,आशीष मालाहेडा, भूपेंन्द्र सिंह, फूल सिंह पाली, राजाराम भूतौली, किसन सिंह पप्पू, विस्सु देवा, दरव सिंह, रामवीर गुर्जर, रॉकी पथैना, बहादुर सिंह, खगेश कुमार आदि ने प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, सांसद भजनलाल जाटव का स्वागत किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................