नरेश गोयल बने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला संयोजक
रामगढ़ (अमित भारद्वाज ) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला संयोजक कार्यकारिणी में अलवर जिले से नरेश गोयल को जिला संयोजक नियुक्त किया है जिसको लेकर रामगढ़ कस्बे के कई दर्जन कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की जिनमें राजवीर गुर्जर सागर सैनी मनीष गर्ग राम अवतार सिंगल तरुण सिंघल संतोष चौधरी सुभाष जैमिनी राम अवतार चौधरी जगदीश शर्मा महेश साहू तरुण सिंघल इत्यादि ने खुशी व्यक्त की नव नियुक्त जिला संयोजक नरेश गोयल को दूरसंचार के माध्यम से बधाई दी प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेश गोयल रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक रहे स्वर्गीय रघुवर दयाल गोयल के पुत्र है वभारतीय जनता पार्टी के अलवर जिला कार्यकारिणी में जिला महामंत्री के पद पर भी वर्तमान में कार्यरत है और वर्तमान में कई समाजसेवी संगठनों में अपनी सेवा दे रहे हैं

