एक ही रात में 20 से 25 दुकानों के ताले टूटे, लाखों की चोरी

Sep 18, 2025 - 14:25
 0
एक ही रात में 20 से 25 दुकानों के ताले टूटे, लाखों की चोरी

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
         शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस करने लगा है। बीती रात खैरथल की पुरानी अनाज मंडी, विजय मिल के पास संजय रेडीमेड और राजीव मार्केट हरसोली रोड पर अज्ञात चोरों ने करीब 20 से 25 दुकानों के ताले तोड़ डाले। घटना से व्यापारियों में भारी आक्रोश है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पहले से ही भारी भीड़ जमा थी। दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चोरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि फुटेज में तीन अज्ञात चोर नजर आ रहे हैं। चोरी की वारदात के दौरान चोर एक मोटरसाइकिल भी ले गए, जिसे बाद में अग्रसेन चौक के पास छोड़कर फरार हो गए। इसी कड़ी में हरसोली रोड स्थित भारत मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी भी उड़ा ली। व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और कहा कि खैरथल शहर के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में दुकानों के ताले एक साथ तोड़े गए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात करीब 1 बजे के बाद की है। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने शहरवासियों की नींद उड़ा दी है। सूचना के बाद पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................