सरस्वती विधा मंदिर माध्यमिक स्कूल खैरथल में विजताओ का किया सम्मान

Sep 19, 2025 - 13:26
 0
सरस्वती विधा मंदिर माध्यमिक स्कूल खैरथल में विजताओ का किया सम्मान

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
        सरस्वती विधा मंदिर माध्यमिक स्कूल खैरथल में आज सुबह 11.00 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय कोटकासिम में आयोजित 17 वर्षीय 69 वी जिला स्तरीय कराटे एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता के पदक विजेताओ का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
         सम्मान समारोह के मुख्य अध्यक्ष राजकीय सेटेलाइट अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नितिन शर्मा रहे । स्कूल निदेशक विशाल गुप्ता ने बताया की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विधालय के स्पोर्ट टीचर सोनू के नेतृत्व में कराटे में दो गोल्ड, पाँच सिल्वर एवं ताइक्वांडो में 2 गोल्ड, 4 सिल्वर एवं 2 ब्रोंज पदक सहित कुल 15 पदक जीते ।
      को-ओर्डिनेटोर राजेश जोशी ने बताया की कराटे मे कनक बाल्याण एवं जीविका ने स्वर्ण पदक एवं काव्या, यश, नक्ष अग्रावत एवं दीपांशु यादव ने रजत पदक जीते, साथ में ताइक्वांडो में पुनित एवं अंकिता ने स्वर्ण, अभिषेक, मयंक, गर्वित प्रिंस ने रजत एवं दीपांशु जांगिड़ ने सिल्वर एवं नैतिक ने कांस्य पदक प्राप्त किये। इनमे से कनक बाल्याण, जीविका, पुनित, अंकिता, काव्या, यश, नक्ष अग्रावत एवं दीपांशु यादव राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे । साथ ही सरस्वती विधा मंदिर माध्यमिक स्कूल खैरथल, कराटे में टीम जिला चैम्पियन बनी एवं ताईक्वांडो ने विधालय की टीम ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया । विधालय के कोच सोनू को खैरथल तिजारा जिले की कराटे की टीम का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कोच नियुक्त किया गया है।
        मुख्य अतिथि डॉ नितिन शर्मा ने जीवन में पढ़ाई के साथ साथ खेलो का महत्व बताया एवं बच्चों को पिट्ठू जैसे पारंपरिक खेल खेलने की सलाह दी, विशिष्ट अतिथी प्रमोद केवलानी ने भी पत्रकारिता के माध्यम से पारंपरिक भारतीय खेलो को बढ़ावा देने का भरोसा दिया, कोच सोनू ने बताया कि किस प्रकार से विधार्थी खेल द्वारा अपने जीवन को बदल सकते है।
         स्कूल निदेशक विशाल गुप्ता ने बताया की आज के समय में विधार्थी किस प्रकार पढ़ाई के साथ साथ खेलो में भी अपना भविष्य बना सकते है साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाए दी । मंच संचालन राजेश जोशी एवं लविना ने किया, महक सुनील ने विशेष सहयोग किया ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................