सॉफ्टबॉल अंडर 14 वर्ग मे राज्य स्तर पर लक्षिता शर्मा का चयन
उदयपुर (मुकेश मेनारिया) जिले के वल्लभनगर विधानसभा स्थित आदर्श शारदा एकेडमी केदारिया की एक छात्रा लक्षिता शर्मा का चयन सॉफ्टबॉल अंडर 14 वर्ग मे राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शारीरिक शिक्षक किरण सालवी ने बताया कि लक्षिता शर्मा 27 सितम्बर से हनुमानगढ़ मे होने वाली राज्य स्तर प्रतियोगिता मे भाग लेगी।

